अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘कठपुतली’ का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में अक्षय एक पुलिस वाले के रोल में नजर आ रहे हैं। हालांकि उनकी यह सिनेमाघरों में नहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है।

इस फिल्म में उनके साथ रकुल प्रीत सिंह नजर आने वाली हैं।यह तमिल फिल्म ‘रत्सासन’ की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में अक्षय के साथ-साथ रकुल प्रीत कौर भी लीड रोल में हैं। मेकर्स ने फिल्म का टीजर शेयर कर बताया है कि ये फिल्म 2 सितंबर को ओटीटी पर रिलीज होगी।

अब टीजर देखने के बाद यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या कभी अक्षय अपने काम से ब्रेक लेते हैं? टीजर में अक्षय कुमार की कई तस्वीरें दिखाई गई हैं, जिसमें वह एक पुलिस वाले की भूमिका में नजर आ रहे हैं। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सीरियल किलर को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *