Thursday, April 18, 2024 at 9:44 AM

शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्टअप करने के साथ फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करती हैं Green Tea

आज के समय में हर व्यक्ति अपनी हेल्थ के प्रति अधिक सचेत हो गया है और शायद यही कारण है कि व्यक्ति व्यायाम से लेकर खान−पान तक हर चीज में अधिक सजगता बरतने लगा है।  एक स्वास्थ्यवर्धक पेय पदार्थ मानी गई है ग्रीन टी। यूं तो ग्रीन टी को हमेशा ही वजन कम करने से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन इसके अतिरिक्त भी Green Tea ग्रीन टी के कई लाभ हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ लाभों के बारे में−

यह बात बहुत कम लोग ही जानते हैं कि ग्रीन टी का सेवन ओरल हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी है। इसका सेवन करने से पेरियोडोंटल, बैक्टीरियल प्लॉक आदि को नियंत्रित होता है। जिससे दांतों या मसूड़ों की बीमारी नहीं होती। साथ ही इसमें मौजूद फ्लोराइड दांतों को खराब होने से बचाता है।

ग्रीन टी का सेवन करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्टअप होता है, जिससे वजन कम करने में सहायता मिलती है। इसके अतिरिक्त इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करते हैं और वजन जल्द कम होने लगता है।
ग्रीन टी को अगर डायबिटीक लोगों के लिए वरदान कहा जाए तो गलत नहीं होगा।

इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स शरीर में शर्करा के स्तर को नियंत्रित करते हैं। जिससे डायबिटीज का खतरा भी कम होता है। साथ ही इसमें पाए जाने वाले एंटी−डायबिटीक तत्व मधुमेह रोगियों को कई मायनों में लाभ पहुंचाते हैं।

ग्रीन टी शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर व्यक्ति को बीमारियों से लड़ने के लिए सक्षम बनाता है। ऐसा इसमें मौजूद कैटेकिन के कारण होता है। चूंकि ग्रीन टी व्यक्ति के इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाती है, जिसके कारण ऑटोइम्युन रोगों के होने की संभावना कई गुना कम हो जाती है।

 

 

Check Also

विटामिन-डी के लिए आवश्यक है सूर्य की रोशनी, तो क्या गर्मियों में भी धूप में रहना जरूरी?

विटामिन-डी की हमारे शरीर को नियमित रूप से जरूरत होती है। ये न सिर्फ हड्डियों …