बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर के फैन्स काफी एक्साइटिड हैं, क्योंकि रविवार को फिल्म ब्रह्मास्त्र का पहला गाना केसरिया  रिलीज के लिए तैयार है।इस गाने की खूबसूरती देखते ही बनती है।

प्रीतम द्वारा बनाए गए इस मेलोडी के फैंस दीवाने हो गएं और फुल सॉव्ग के रिलीज होने का इंतजार करने लगे। गाने में आलिया और रणबीर के बीच की बॉन्डिंग काफी रिफ्रेशिंग लग रही है। इस गाने में आलिया और रणबीर को बनारस की गलियों में रोमांस करते हुए दिखाया गया है। साथ ही दोनों को वाराणसी के मंदिर में भगवान शिव की पूजा करते हुए देखा जा सकता है।

रणबीर- आलिया की शादी के वक्त जब इस गाने का टीजर रिलीज हुआ था, तो दर्शकों ने इसे काफी ज्यादा पसंद किया था। केसरिया की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए अयान मुखर्जी  ने बताया कि वो इस गाने को अभी रिलीज नहीं करना चाहते थे,  उन्हें ऐसा करना पड़ा।

फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय और डिंपल कपाड़िया शानदार भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। रिपोर्टस के मुताबिक इसमें शाहरुख खान भी एक कैमियो करते दिखाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *