अक्षय कुमार ने मेगा बजट ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से बॉक्स ऑफिस पर फिर से वापसी की है। उम्मीद की जा रही थी कि लगातार दो फ्लॉप फिल्म देने वाले अक्षय इस बार कुछ करिश्मा करेंगे, पर ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है।बॉक्स ऑफिस पर सम्राट पृथ्वीराज की साउथ की दो फिल्मों (विक्रम और मेजर) से भिड़ंत हो रही है।

अक्षय कुमार स्टारर सम्राट पृथ्वीराज के बॉक्स ऑफिस के अनुमानित आंकड़ों से पता चलता है कि फिल्म बॉलीवुड को नहीं बचा पाएगी। शुरुआती अनुमानों का कहना है कि फिल्म अपने शुरुआती दिन में लगभग 11 करोड़ रुपये की कमाई करेगी। इसी क्रम में ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, “सम्राट पृथ्वीराज ऑल-इंडिया नेट डे 1 का शुरुआती अनुमान लगभग 11 करोड़ है।”

रिपोर्ट्स की मानें को चंद्रप्रकाश द्विवेदी की डायरेक्शन वाली इस फिल्म ने पहले दिन उम्मीद से काफी कम बिजनेस किया है। हालांकि अभी शनिवार और रविवार का समय है, जब इसकी कमाई में उछाल आ सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *