कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अक्षय कुमार  हॉस्पिटल में एडमिट हो चुके हैं।अब कुमार Cannes Film Festival में हिस्सा नहीं लेंगे.

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, आप सभी की विशेज और प्रार्थनाओं केलिए शुक्रिया, ये काम कर रही हैं। मैं ठीक हूं लेकिन सावधानी के तौर पर मेडिकल अडवाइस पर मैं हॉस्पिटल में एडमिट हो गया हूं। जल्द लौटने की उम्मीद करता हूं। ध्यान रखें।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर कोरोना संक्रमित होने की खबर दी थी।54 वर्षीय अभिनेता ने संक्रमित पाए जाने के बाद कहा कि वो आगामी कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट में हिस्सा नहीं लेंगे.

आज बताया है कि उनकी तबीयत ठीक है लेकिन अहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। अक्षय कुमार ने जल्द वापस आने की उम्मीद जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *