अभिनेता खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री अक्षरा सिंह की जोड़ी इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचा रही है। दोनों लगातार अपने शानदार गाने फैंस के बीच ला रहे हैं जो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं।

कुछ समय पहले अक्षरा और खेसारी लाल का ‘पानी पानी’ गाने ने फैंस के बीच धमाल मचाया था और अब ‘वैलेंटाइन वीक’ में यानी प्रपोज डे के मौके पर दोनों ‘ड्रीम में एंट्री’ का भोजपुरी वर्जन लेकर आए हैं.

इस गाने पर अक्षरा सिंह की मां नीलिमा सिंह और पिता बिपिन सिंह ने एक शानदार रील बनाया है, जिसमें अक्षरा के माता-पिता के डांस मूव्स देखने लायक है।

दरअसल, अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने मां-पापा का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीलिमा सिंह और बिपिन सिंह अपनी बेटी अक्षरा के गाने पर मस्ती भरे अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ये लो जी इन्होंने रील बना ली। मेरे प्यारे दिलों की सबसे प्यारी रील। सही में हमें टक्कर दे दी खेसारी लाल यादव। अब आपकी बारी है जल्दी से रील बनाओ और टैग करो हमें।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *