आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश में चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरे देश में हर घर पर तिरंगा लगाने की मुहिम चल रही है. ऐसे में अब भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी हर घर तिरंगा अभियान का अपने अंदाज में समर्थन किया है

भोजपुरी की सुपर हॉट और ग्लैमरस अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने हर घर पर तिरंगा अभियान के समर्थन में एक पोस्ट शेयर किया है. फैंस उनका ने पोस्ट काफी पसंद आ रहा है.अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है।

इस तस्वीर में अक्षरा सिंह तिरंगे के तीनों रंगों का दुप्पटा ओढ़े नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘रंग दे रंग रंगरेजवा मोहे तीन रंग में, जय हिंद लिख दे मेरे अंग-अंग में।’ एक्ट्रेस का ये पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वह भी कमेंट कर जय हिंद लिख रहे हैं।अक्षरा सिंह इस वीडियो में काफी खूबसूरत लग रही हैं.

वंदे मातरम गाने पर उन्होंने जबरदस्त एक्सप्रेशन दिए हैं. बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के अपने गानों को लेकर हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *