बॉलीवुड की डीवा कही जाने वाली ऐश्वर्या राय इन दिनों अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपने पर्सनल को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। दरअसल ऐश्वर्या भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर है लेकिन आज भी एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

साथ ही ऐश्वर्या अपने मैरिड लाइफ को लेकर भी काफी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक ने साल 2007 में बेहद शाही अंदाज में शादी रचाई थी।

ऐश्वर्या राय साल 2016 में एक टॉक शो में एक्ट्रेस ने कई खुलासे किए थे। वहीं इस शो में जब ऐश्वर्या से पूछा गया कि उन्हें क्या कभी अभिषेक बच्चन पर या फिर कोई ऐसा जो उनसे उम्र में छोटा हो, पर क्रश रहा है।

इस पर ऐश्वर्या ने जवाब देते हुए कहा था, “‘मैंने शादी कर ली है और मेरे पति उम्र में मुझसे छोटे हैं। लेकिन मेरा उन पर कभी भी क्रश नहीं था। हम लोग दोस्त थे। यहां तक कि जब मेरी उनसे शादी हुई तब भी मुझे ऐसा कुछ महसूस नहीं हुआ। मुझे स्कूल या कॉलेज में अपने से छोटी उम्र के किसी भी लड़के पर कभी क्रश नहीं रहा”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *