मणिरत्नम की मल्टीस्टारर फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन-पार्ट 1′ रिलीज हो चुकी है और यह बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म को तो जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल ही रहा है, ऐश्वर्या राय बच्चन की भी तारीफ हो रही है। बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की भी खूब तारीफ हो रही है। फिल्म में बच्चन बहू ने नंदिनी का किरदार निभाया है।

लोग नंदिनी बनी ऐश्वर्या की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।’पीएस-1’ यानी ‘पोन्नियिन सेल्वन’ में ऐश्वर्या रानी नंदिनी के किरदार में हैं और वह इस किरदार में फैंस के दिलों में उतर गई हैं। ‘पीएस-1’ 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी

यूजर्स का कहना है कि ऐसा लगता है जैसे ऐश्वर्या का जन्म ही PS-1  में नंदिनी का किरदार प्ले करने के लिए हुआ है। वह नंदिनी के रोल में एकदम फिट नजर आती हैं। आराध्या ने मां ऐश और फिल्म की पूरी कास्ट के साथ जमकर पोज दिए।फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

ऐश्वर्या बेटी Aaradhya और को-स्टार के साथ ‘पीएस-1’ की स्क्रीनिंग में पहुंचीं तो फैंस ने उन्हें घेर लिया। ऐश्वर्या ने फैंस का अभिवादन किया और फिल्म देखने अंदर पहुंच गईं। आराध्या को मणिरत्नम ने ‘पीएस 1’ के सेट पर सबसे पहले ‘एक्शन’ बोलने का मौका दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *