दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की आगामी रणनीति पूरे उत्तर भारत में पार्टी को शीर्ष पर ले जाने की है।  उन्होंने हिमाचल और हरियाणा को लेकर खास रणनीतियों पर काम शुरू कर दिया है।

केजरीवाल 29 मई को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ कुरुक्षेत्र में बड़ी रैली कर हरियाणा में चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। पार्टी की हरियाणा विंग ने केजरीवाल की रैली को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी है।

पार्टी की हरियाणा विंग का प्रयास है कि एक बड़ी रैली के जरिए राज्य में आम आदमी पार्टी की उपस्थिति दर्ज करवाई जाए। इसके लिए सदस्यता अभियान को भी तेज कर दिया है। 29 मई को केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान दोनों दिल्ली से सड़क मार्ग से कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *