पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत 2022 की सबसे दिल झकझोर देने वाली शॉकिंग खबर है।पोस्टमॉर्टम के बाद उनके आवास पर पहुंच गया है। मंगलवार दोपहर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 29 वर्षीय गायक की जवाहरके गांव में हमालवरों में गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।

खबरें हैं कि मूसेवाला पर 30 राउंड फायरिंग की गई थी। पंजाब में हुए इस हाई-प्रोफाइल मर्डर के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार भी सवालों के घेरे में है। वहीं, आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने भी कार्रवाई तेज कर दी है।

दरअसल 29 मई को पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री ने एक होनहार टैलेंट को खोया। वहीं एक मां ने अपने 28 साल के नौजवान बेटे को अलविदा कहा। यह सच में सिद्धू मूसेवाला के करीबियों और फैंस के लिए तगड़ा झटका है।

सिद्धू मूसेवाला का पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। उस दौरान हमलावरों ने उनके वाहन पर फायरिंग शुरू कर दी। घटना में घायल हुए सिद्धूवाला को डॉक्टरों ने अस्पताल में मृत घोषित कर दिया था। सिद्धू मूसेवाला के पैतृक गांव मूसा से उनके घर के बाहर की तस्वीरें सामने आई हैं। घर के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा है। सभी अपने चहेते सिंगर के अंतिम दर्शन करने के इंतजार में हैं। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला का उनके गांव मूसा से खास लगाव था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *