कर्नाटक में अभी हिजाब मामले पर बवाल खत्म नहीं हुआ कि एक और धार्मिक विवाद पैदा करने वाला मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तटीय कर्नाटक में कुछ अज्ञात लोगों ने एक विवादित बैनर लगाकर मंदिरों में लगने वाले मेलों में मुसलमानों की दुकानों पर बैन लगाने की मांग की है।

 भारी विरोध के बीच इन मेलों की आयोजन समितियों ने इस अनुचित मांग के आगे घुटने टेक दिए हैं। दक्षिणपंथी हिंदू समूहों का कहना है कि हिजाब पर आए फैसले के बाद मुस्लिम संगठनों ने अपनी दुकानें बंद रखने का एलान किया था। इ

दक्षिण कन्नड़ जिले में कुछ जगहों पर विवादित पोस्टर देखे गए जिसमें लिखा था कि ऐसे लोगों को यहां व्यापार करने की अनुमति नहीं दी जा सकती, जो कानून का सम्मान नहीं करते और एकता के खिलाफ हैं। जो लोग उन गायों को मारते हैं, जिनकी हम पूजा करते हैं। हिंदू अब जागरूक हो चुके हैं।

20 अप्रैल को होने वाले महालिंगेश्वर मंदिर के वार्षिक उत्सव के आयोजकों ने नीलामी में मुसलमानों के भाग लेने पर रोक लगा दी है। आमंत्रण में, आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि 31 मार्च को बोली में भाग लेने के लिए केवल हिंदू ही पात्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *