‘भाबीजी घर पर हैं!’ के मलखान यानी दीपेश भान अब इस दुनिया में नहीं हैं। दीपेश भाई बेहद जिंदादिल इंसान थे जो जिंदगी के हर पल में खुशी तलाशते थे।दीपेश भान इस सीरियल में मलखान का किरदार निभाते थे, जिसे लोगों द्वारा हमेशा पसंद किया गया।

दीपेश भान का 23 जुलाई की सुबह निधन हो गया था। दीपेश भान जिम से आने के बाद सोसाइटी में ही क्रिकेट खेलने चले गए थे। पर किसे पता था कि वह उनकी जिंदगी का आखिरी खेल और आखिरी पल होगा।

सोशल मीडिया के जरिए दीपेश को लोग याद कर भावुक हो रहे हैं। अभिनेत्री सौम्या टंडन दीपेश के निधन के कुछ समय बाद ही उनके घर पहुंच गई थीं। उस बारे में सौम्या ने बताया कि दीपेश भान की पत्नी और घरवालों का मैंने जो हाल देखा वो शब्दों में बता नहीं सकती हूं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Bhabiji Ghar Par Hain! में अनीता भाभी का रोल निभा चुकीं Saumya Tandon को जब Deepesh Bhan की मौत की खबर मिली तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ।उनकी बदहवास पत्नी और सालभर के बच्चे को देख दिल टूट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *