भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा की फटकार और चुनौती के बाद दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के उसी अधिकारी संजय शर्मा ने रविवार को छठ पूजा से पहले यमुना में स्नान किया।दिल्ली जल बोर्ड के कार्यकारी निदेशक संजय शर्मा ने यमुना नदी के पानी में केमिकल मिलाकर उससे स्नान किया और कहा, यमुना का पानी साफ है। इसमें बेझिझक स्नान किया जा सकता है।

संजय शर्मा ने स्नान के बाद कहा, यमुना के पानी का BOD 12-13 है, TSS 20 के नीचे है, फास्फेट 0.1  और डिजॉल्वड ऑक्सीजन 7.0 से ज्यादा है। नदी का पानी स्वच्छ है लोग बेझिझक होकर इसमें डुबकी लगा सकते हैं। सांसद पर आरोप है कि उन्होंने अधिकारियों को धमकाते हुए तू-तड़ाक की भाषा में बात की और काम रोकने को कहा था। साथ ही उन्होंने यमुना नें नहाने की चुनौती दी थी।

वीडियो में प्रवेश वर्मा अधिकारी से कहते दिख रहे हैं, ”ये केमिकल मैं तेरे सिर पर डाल दूं। बेशर्म घटिया आदमी यहां आकर बकवास कर रहा है तू, इस केमिकल में डुबकी लगाकर दिखा’। उधर, प्रवेश वर्मा ने बाद में सफाई दी कि आज यमुना के पास छठ घाट का दौरा करने पर हमें वहां जहरीले केमिकल के कंटेनर मिले। इस केमिकल को नदी में डाला जाएगा। वहां मौजूद अधिकारी से पूछा कि लोगों को नुकसान के लिए कौन जिम्मेदार होगा।

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी को फटकार लगाते हुए यमुना में नहाने की चुनौती दी थी। साथ ही आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार यमुना में जहरीले केमिकल का छिड़काव कर यमुना में झाग खत्म करने का प्रयास कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *