प्रियंका गांधी कोविड संक्रमित हो गई हैं. इससे पहले कल ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कोरोना पॉजिटिव होनी की खबर आई थी. प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया ‘मैं कोविड संक्रमित हो गई हूं।

वो दो दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर के लिए लखनऊ गई थीं.प्रियंका गांधी बुधवार को लखनऊ यात्रा में कटौती कर दिल्ली लौट आई थीं। उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी से मुलाकात की थी, इसके बाद वह भी कोरोना संक्रमित पाई गईं।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि मैं कोविड संक्रमित हो गई हूं. मुझे कोरोना के हल्के लक्षण हैं. सभी प्रोटोकॉल्स का ध्यान रखते हुए मैंने खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया है.प्रियंका ने उनके संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने का आग्रह किया है।

प्रियंका गांधी ने  बताया था कि कांग्रेस अध्यक्ष पिछले दिनों जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिली थीं, उनमें से भी कई कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद हुए कोविड टेस्ट में वे पॉजिटिव आईं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *