बिहार के पूर्णिया जिल के जीडी गोयनका स्कूल के संचालक पीयूष अग्रवाल पर उसके ही स्टाफ अनिल शाह ने गंभीर आरोप लगाते हुए थाना परिसर में जहरीला पदार्थ खा लिया.  थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने अनिल को पेट्रोल का इंजेक्शन लगाने और करंट लगाने की धमकी दी थी.

इससे डरकर उसने थाना परिसर में ही जहर खा लिया. पीड़ित को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. अनिल शाह पिछले चार सालों से जीडी गोयनका स्कूल में काम कर रहा था.

इसका आरोप अनिल पर लगाया गया. इसके बाद से पुलिस द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाने लगा, जबकि इसकी कोई प्राथिमिकता दर्ज नहीं कराई गई. बताया जा रहा है पुलिस और पीयूष अग्रवाल के बीच सांठगांठ की वजह से ऐसा किया गया.

उसने कहा कि मुफस्सिल थाने के थानाध्यक्ष ने पेट्रोल इंजेक्शन लगाने और करंट लगाने की बात कही थी. इससे डरकर थाने में ही रखा जहर मैंने पी लिया. इसके अलावा मच्छर मारने वाली मॉर्टिन भी खा गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *