IPL 2023 के मैदान में शिवम दुबे को रोकेगा कौन? गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी में भले ही बहुत जान हो लेकिन आग तो शिवम दुबे के बल्ले में भी है. 20-25 गेंदें भी खेल लेते हैं तो स्कोर बोर्ड में जान फूंक देते हैं. और ऐसा इस वजह से क्योंकि वो IPL 2023 के अंदर चौके कम, छक्के ज्यादा मारते दिखे है

शिवम दुबे के अभी तक IPL 2023 में 15 मैच खेलने के बाद 33 छक्के हैं. मतलब वो 4 छक्के फाइनल में जड़ते हैं तो ना सिर्फ शेन वॉटसन का बल्कि डुप्लेसी का भी रिकॉर्ड टूट जाएगा.

अब जैसी प्रैक्टिस होगी वैसा ही तो मैच में खेल भी दिखेगा. शिवम दुबे क्यों लगाते हैं मैच छक्के ज्यादा, चौके कम इसका प्रमाण है फाइनल से पहले की उनकी प्रैक्टिस, जहां वो चौके की तो प्रैक्टिस ही नहीं कर रहे. हर गेंद बस छक्के के लिए ही रवाना होती दिख रही है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *