बॉलीवुड में इन दिनों एक कपल खूब सुर्खियां बटोर रहा हैं। ये कपल कोई और नहीं बल्कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल हैं। दोनों के शादी को लेकर काफी ज्यादा क्रेज बना हुआ था। ऐसे में 23 जनवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे।

शादी के बाद से दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।  अब शादी के बाद पहली बार अथिया शेट्टी को स्पॉट किया गया हैं। जिसके बाद अब उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जा रहा हैं।

शादी के बाद अथिया पहली बार पब्लिक प्लेस में नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अथिया सैलून से बाहर निकलती दिख रही हैं।

वीडियो में अथिया कैजुअल लुक में दिख रही है। सैलून से बाहर आते ही पैपराजी उन्हें शादी की बधाई देने लगे, लेकिन इस पर उन्होंने रिएक्ट नहीं किया। वहीं, उनके लुक पर सोशल मीडिया पर कई लोग सवाल खड़े कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *