अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ साथ में फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां‘ कर रहे हैं। फिल्म का एक टीजर जारी कर इसका ऐलान किया गया था। बच्चन पांडे और टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती 2 बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद  दोनों कलाकारों की  फीस में कटौती हुई  है।

हाल के दिनों में अक्षय और टाइगर की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गईं। अक्षय की ‘सम्राट पृथ्वीराज‘ और ‘बच्चन पांडे‘ फ्लॉप हुई। दूसरी ओर टाइगर की फिल्म ‘हीरोपंती 2‘कब आई और कब निकल गई पता ही नहीं चला।अब पूरे मामले पर फिल्म के निर्माता जैकी भगनानी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘बिल्कुल गलत है ये। सूत्र- निर्माता (मुझे यकीन है मैं विश्वसनीय हूं) इस एक्शन पैक्ड धमाका के लिए तैयार हो जाए जो हमेशा ट्रैक पर था।‘  जैकी ने इन सभी खबरों के बेबुनियाद बताते हुए सभी को सच्चाई से रूबरू कराया है।

अब अपने इस ट्वीट से एक्टर ने यह साफ कर दिया की दोनों अभिनेता जल्द ही इस पर्दे पर धमाल करते नजर आएंगे।‘बड़े मियां छोटे मियां‘ क्रिसमस 2023 में रिलीज होगी। शाहरुख खान की ‘डंकी‘ भी अगले साल क्रिसमस पर ही आएगी। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की टक्कर होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *