बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों ऋतिक रोशन और सबा आजाद की शादी की खबरें तेजी से फैल रही हैं।  साल नंवबर में बॉलीवुड की ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन अपनी लेडीलव सबा आजाद संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

हर बार की तरह इस बार भी शादी की खबरों पर कपल ने चुप्पी साधी हुई हैं लेकिन ऋतिक और सबा की शादी पर एक्टर के पिता और दिग्गज अभिनेता राकेश रोशन का रिएक्शन सामने आया है जिसने हर किसी हो हैरान कर दिया है।

सुजैन खान को तलाक देने के बाद ऋतिक रोशन की लाइफ में एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद के रूप में दोबारा प्यार ने एंट्री ली है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जाता है  दोनों किसी भी खास मौके पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का मौका भी नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में दोनों का एक किसिंग वीडियो भी इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *