एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस इस समय अपने पैरेंटहुड लाइफ को एंजाॅय कर रहे हैं। कपल इसी साल सेरोगेसी के जरिए एक नन्हीं परी के माता-पिता बने।

कपल ने वैसे तो सोशल मीडिया पर एक साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक अपनी लाडली की झलक तक फैंस को नहीं दिखाईं। इस सब के बीच, प्रियंका और निक शनिवार शाम लाॅस एंजलिस की सड़कों पर स्पाॅट किया गया।

कपल को A.O.C. रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। लुक की बात करें तो प्रियंका ब्लैक टी-शर्ट, मैचिंग ट्राउजर में स्टाइलिश दिखीं। उन्होंने ब्लैक हाफ जैकेट भी कैरी की थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका पिछले दिनों ‘द मैट्रिक्स रिसकर्सन्स’ में सती की भूमिका में नजर आई थीं। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वह ‘एंडिंग थींग्स’, टेक्स्ट फोर यूं और एक वेब सीरिज Citadel में भी नजर आएंगे।
दिखेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *