साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार कपल नयनतारा और विग्नेश शिवन हाल ही में सरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं। चार महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधे नयनतारा और विग्नेश ने अपने फैंस को यह खुशखबरी देकर चौंका दिया था।

शादी के महज चार महीने बाद दो जुड़वा बेटों का स्वागत करने वाले नयनतारा और विग्नेश ने फैंस को यह सप्राइज सोशल मीडिया के जरिए दिया। जहां कुछ लोगों के लिए यह खबर सुनकर अचंभित थे, वहीं कुछ फैंस स्टार्स की  खुशी में शामिल हुए और दोनों को बधाई भी दी।इन सब के बीच हाल ही में विग्नेश ने सोशल मीडिया पर एक अपडेट किया है, जिसके बाद वह फिर से चर्चा में आ गए हैं।

लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को इतनी जल्दी नयनतारा और विग्नेश का माता-पिता बनना रास नहीं आया और लोग सोशल मीडिया पर उनसे तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।नयनतारा-विग्नेश ने 9 अक्टूबर को बच्चों के साथ फोटो पोस्ट कर लोगों को पेरेंट्स बनने की जानकारी दी थी। इस खबर के बाद कई फैंस उन्हें बधाइयां देते नजर आए थे।

 तमिल नाडु के हेल्थ मिनिस्टर सुब्रमणयम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बयान दिया था कि सरकार इस बात की जांच करेगी कि इस सरोगेसी में कोई कानून तो नहीं तोड़े गए हैं। इस सरोगेसी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फैमिली की पर्मिशन होनी भी जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *