Thursday, April 25, 2024 at 1:52 PM

आखिर कौन बनेगा देश का अगला राष्ट्रपति, क्या द्रौपदी मुर्मू के सहारे बीजेपी को मिलेगी सत्ता की चाभी ?

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू भाजपा विधायकों व सांसदों से समर्थन मांगने के लिए सोलन जिले के बद्दी पहुंचीं।चुनाव के बीच दोनों ने अपने पक्ष में समर्थन जुटाने की कोशिशें तेज कर दी हैं।

कई पार्टियों ने अपनी स्थिति साफ कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को अकाली दल ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का एलान कर दिया।राष्ट्रपति चुनाव के लिए ज्यादातर बड़ी पार्टियों ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। लेकिन अभी भी कुछ दलों की स्थिति स्पष्ट नहीं है। पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है।

हरियाणा में द्रौपदी मुर्मू को भारतीय जनता पार्टी, जननायक जनता पार्टी और गठबंधन सरकार का समर्थन कर रहे निर्दलीय विधायकों ने पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया है। राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार को हरियाणा के सांसद-विधायकों का समर्थन जुटाने हरियाणा निवास पहुंची थीं।

इस बीच यशवंत सिन्हा ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि चुनाव की तारीख तक उनके पक्ष में बहुत से परिवर्तन होंगे।यशवंत सिन्हा को अब तक कांग्रेस, एनसीपी, टीएमसी, सीपीआई, सीपीआई (एम) समाजवादी पार्टी, रालोद, आरएसपी, टीआरएस, डीएमके, नेशनल कांफ्रेंस, भाकपा, आरजेडी, केरल कांग्रेस (एम) जैसे कई दलों का समर्थन मिल चुका है। यशवंत सिन्हा की पत्नी नीलिमा सिन्हा ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू को अच्छा उम्मीदवार बताया है

Check Also

यूपी सहित इन राज्यों में अगले 5 दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

कई राज्यों में मॉनसून की दस्तक हो चुकी है और आने वाले दिनों में राष्ट्रीय …