पॉपुलर बंगाली अभिनेत्री देबश्री रॉय की मां और रानी मुखर्जी की नानी आरती रॉय का निधन हो गया है.  उन्होंने पूरी दुनिया को अलविदा कह दिया. उन्होंने 92 साल की उम्र में अपनी जान गंवाई है.

रानी मुखर्जी की नानी किसी बड़ी बीमारी से नहीं गुजरी हैं. पिछले कुछ महीनों से वो अपनी बड़ी बेटी के साथ रह रही थीं. जहां उनका निधन हुआ वहां, उनकी तीनों बेटियां मौजूद थीं.

रिपोर्ट्स की मानें तो आरती रॉय के निधन की सूचना किसी और ने नहीं बल्कि उनकी बेटी देबश्री रॉय ने दी है.  देबश्री अपनी मां के साथ बेहद अच्छा और स्ट्रॉन्ग बॉन्ड शेयर करती थीं. निधन की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वो अपनी मां की वजह से ही फिल्मों में डेब्यू कर पाईं. अपनी मां की वजह से ही उनका करियर भी ऊंचाई तक पहुंच पाया है.

एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने अपनी मां को लेकर बात करते हुए कहा था कि उनकी मां उन्हें शूट पर साथ लेकर जाया करती थी. इतना ही नहीं वो उन्हें डांस कॉस्टयूम भी दिलाया करती थी. इसके आगे देबश्री रॉय ने इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा था कि, ‘मेरी मां मेरे लिए सब कुछ है. मैं उनकी वजह से ही आज एक्ट्रेस बन पाई हूं. उन्हें उम्र से संबंधित बीमारियों के अलावा और कोई बीमारी नहीं थी. अंतिम समय में हम तीनों बहनें उनके साथ थी। वह बहुत शांति से चल बसी.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *