आम आदमी पार्टी ने गुजरात के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। इसके तहत किशोरभाई देसाई को राज्य अध्यक्ष (फ्रंटल संगठन) और मनोज सोरथिया को राज्य महासचिव नियुक्त किया गया है।गुजरात फतेह के ल‍िए 850 से अधिक पदाधिकारियों के साथ एक नए संगठन ढांचे की घोषणा की।

इस दौरान किशोरभाई देसाई को राज्य अध्यक्ष (फ्रंटल संगठन) और मनोज सोरथिया को राज्य महासचिव नियुक्त क‍िया। वहीं आम आदमी पार्टी नेता इसुदान गढ़वी को पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया जबक‍ि इंद्रनील राजगुरु को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बनाया गया है। जल्द ही एक नई राज्य इकाई की घोषणा की जाएगी।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि आगामी विधानसभा की तैयारी के लिए नए नेताओं की टीम के जरिए ऊर्जा भरने का काम किया जाएगा। इससे पहले 8 जून को आम आदमी पार्टी ने गुजरात इकाई भंग कर दी थी।आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. संदीप पाठक के मुताबिक, ”हम जहां भी चुनाव लड़ते हैं, वैज्ञानिक तरीका अपनाते हैं। हमने अन्य राज्यों में इस आधार को अपनाया है और गुजरात में भी वैज्ञानिक सर्वेक्षण किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *