एक्ट्रेस शहनाज गिल को बिग बॉस से असली पहचान मिली थी. शो में उन्हें काफी पसंद किया गया था. शहनाज के मस्तीखोर अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया था.

हाल ही में कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शहनाज गिल का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वे रियलिटी शो ‘हुनरबाज देश की शान’ के नए प्रोमो में गाना गाती नजर आ रही हैं.

इसके साथ ही वे इस वीडियो में कहती हैं- ‘मेरा अंदाज भी एक हुनर है. जो मुझे खुशी और सुकून देता है. हुनरबाज वो मंच है. जहां आम लोग आते हैं और उनके सपने पूरे होते हैं.’ बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद फैंस के सिडनाज की याद आ गई. बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल ने सोशल मीडिया से दूरियां बना ली थीं.

उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था. शहनाज के लिए साल 2021 काफी मुश्किलों से भरा रहा है. सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद वह पूरी तरह से टूट गई थीं. अब वह खुद को संभाल रही हैं और काम पर वापसी कर रही हैं.

शो हुनरबाज में शहनाज अपना टैलेंट दिखाती नजर आएंगी. शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें शहनाज रांझा गाना गाते हुए नजर आ रही हैं. शहनाज को गाना गाता देख उनके फैंस बहुत खुश हो गए हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *