कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबीयत ठीक नहीं है।राजू श्रीवास्तव होटल के जिम में वर्कआउट कर रहे थे। तभी उनके साथ अचानक से हादसा हो गया। एक्सरसाइज करते हुए राजू श्रीवास्तव ट्रेडमिल पर गिर गए।जहां डॉक्टर्स ने हार्ट अटैक की पुष्टि की।

यह जानकारी राजू श्रीवास्तव के भाई ने मीडिया को दी है। इसके बाद राजू श्रीवास्तव को फौरन अस्पताल में ले जाया गया।कॉमेडियन को लेकर सामने आई इस दुखद खबर ने फैंस को परेशान कर दिया है। फैंस राजू श्रीवास्तव के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। राजू श्रीवास्तव मशहूर कॉमेडियन हैं। वे उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन भी हैं।

उनकी हालत भी अभी स्टेबल है। अजीत सक्सेना ने यह भी बताया कि डॉक्टरों आगे के ट्रीटमेंट के लिए कॉमेडियन की पिछली मेडिकल रिपोर्ट्स मंगवाई हैं, उसके बाद ही डॉक्टर्स उनकी बायपास सर्जरी करने का फैसला लेंगे। राजू श्रीवास्तव बचपन से ही कॉमेडियन बनना चाहते थे और उन्होंने अपना ये सपना पूरा भी किया। राजू ने अपना करियर स्टेज शोज से शुरू किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *