पश्चिम बंगाल के भाटपारा में रेलवे ट्रैक के पास विस्फोट होने से बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और एक महिला घायल हो गई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।  घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।घटना कोलकाता से करीब 30 किलोमीटर दूर काकीनारा और जगद्दल स्टेशनों के बीच भाटपारा में रेलवे ट्रैक पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई।

पुलिस ने कहा कि लड़का अपने दो दोस्तों के साथ एक पैकेट लेकर खेल रहा था जो वहां पड़ा था और उसमें अचानक विस्फोट हो गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, “बम को बदमाशों ने रेलवे ट्रैक पर रखा था। बच्चे इसे गेंद समझकर बम से खेलने लगे और उसमें विस्फोट हो गया।”

उत्तरी क्षेत्र बैरकपुर के डीसी एस पांडे ने बताया कि घायल महिला और बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच के लिए मौके पर बम निरोधक दल को बुलाया गया। जांच के दौरान एक जिंदा बम मिला है। अभी पूरी घटना जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *