नई दिल्ली: अमेरिकी टैरिफ से उत्पन्न स्थिति पर भारतीय किसान संघ ने कहा कि देश के किसानों की राय को सरकार तक पहुंचा दिया था। किसान संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष के. साईं रेड्डी ने कहा कि प्रमुख तौर पर कृषि क्षेत्र में जीएम बीज व उनके उत्पाद, डेयरी क्षेत्र, मत्स्य पालन क्षेत्र में अमेरिकी कंपनियों को अनुमति न देने बात कही गई थी।