Friday, September 20, 2024 at 8:21 AM

इन सितारों को भरना पड़ा प्यार का जुर्माना, दांव पर लग गया था करियर

मनोरंजन जगत के सितारे अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। फैंस अपने पसंदीदा सितारे की हर एक एक्टिविटी पर नजरें गड़ाए रखते हैं। फिल्मों के साथ-साथ सेलेब्स के लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें भी समय-समय पर हेडलाइंस का हिस्सा बनती हैं। हालांकि, कुछ सितारों को प्यार करना काफी भारी पड़ा है। मनोरंजन जगत की कुछ नामचीन हस्तियां ऐसी भी हैं, जिन्हें प्यार करने का बड़ा जुर्माना भरना पड़ा है। आइए इन सितारों की सूची पर एक नजर डाल लेते हैं-

सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच की तकरार आज भी लोगों को याद है। दोनों के बीच हुए विवाद की जड़ ऐश्वर्या राय थीं, जिनकी वजह से सलमान और विवेक आपस में भिड़ गए थे। यह बात है साल 1999 की, जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय ‘हम दिल दे चुके सनम’ में साथ नजर आए थे। दोनों की केमिस्ट्री न सिर्फ फिल्म में बल्कि रियल लाइफ में भी काफी बढ़िया थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों को प्यार हो गया, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया और उनका ब्रेकअप हो गया।

उस दौरान ऐश्वर्या ने सलमान पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया था। इतना ही नहीं कहा जाता है कि सलमान ने ऐश्वर्या की फिल्म के सेट पर पहुंचकर खूब बवाल भी किया था, जिसके बाद अभिनेत्री को फिल्म ही छोड़नी पड़ गई थी। सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या की विवेक ओबेरॉय संग नजदीकियां बढ़ीं। ये बात सलमान को रास नहीं आई, और नतीजा यह रहा कि विवेक ओबेरॉय को काम मिलना बंद हो गया।

सूरज पंचोली भी प्यार कर पछता चुके हैं। अभिनेता पर गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। हालांकि, 10 साल बाद उनके ऊपर से यह इल्जाम हट गया। वहीं, इस इल्जाम की वजह से सूरज पंचोली को काम मिलना बंद हो गया था, जिस पर बात करते हुए सूरज और उनकी मां दोनों बेहद भावुक हो गए थे।

मोनिका बेदी कभी बॉलीवुड की बड़ी हीरोइन हुआ करती थीं। उनकी फिल्म ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ और ‘जोड़ी नंबर 1’ बड़ी हिट थीं। मोनिका ने कुछ टीवी शो में भी काम किया। साथ ही मोनिका ‘बिग बॉस 2’ में भी नजर आ चुकी हैं। मोनिका का करियर ऊंचाइयों पर था लेकिन तभी उनका नाम अंडर वर्ल्ड डॉन से जुड़ गया। मोनिका बेदी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम से जुड़ा था। अबु सलेम 1993 के मुंबई में हुए बम ब्लास्ट का दोषी है। अबु सलेम से नाम जुड़ने के बाद मोनिका बेदी का फिल्मी करियर खत्म हो गया।

रिया चक्रवर्ती को भी प्यार करना भारी पड़ा। रिया के एक्स बॉयफ्रेंड और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2020 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अभिनेता के आत्महत्या करने के बाद अभिनेत्री पर कई गंभीर आरोप लगे। आरोपों के कारण रिया चक्रवर्ती को काम मिलना कम हो गया, और वह धीरे-धीरे पर्दे से गायब हो गईं।

Check Also

कर्ज के संकट से जूझ रही हैं गायिका मारिया कैरे, ज्यादा खर्च करने की है आदत

मशहूर गायिका मारिया कैरे को लेकर खबर आ रही है कि वो आर्थिक चुनौतियों का …