Tuesday, September 17, 2024 at 12:32 AM

तो ये हैं काजोल की लाडली बेटी न्यासा का बॉयफ्रेंड, हर फोटो में साथ आता है नजर

न्यासा देवगन पार्टी गर्ल हैं और अक्सर उन्हें कई पार्टीज में देखा जाता है. वे बीते दिनों ओरी के साथ अपनी फोटोज को लेकर खूब चर्चा में आई थीं. ओरी के साथ ही पार्टी फोटोज में एक और लड़का नजर आता है.

न्यासा और ओरी के साथ फोटोज में हमेशा जो लड़का नजर आता है उसका नाम है वेदांत महाजन. खबरों की मानें तो वेदांत और न्यासा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों अक्सर हर पार्टी में साथ स्पॉट किए जाते हैं. 

न्यासा अब 20 साल की हो गई हैं. उन्होंने सिंगापुर में यूनाइटेड कॉलेज ऑफ साउथईस्ट ​एशिया से पढ़ाई की है और अब वे स्विट्जरलैंड के ग्लिन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन से आगे की पढ़ाई कर रही हैं.

वेदांत एक बिजनेसमैन हैं और इवेंट कम्पनी चलाते हैं. 25 साल के वेदांत कई स्टार किड्स की फ्रेंड लिस्ट में शामिल हैं. न्यासा और वेदांत की डेटिंग की खबरें आजकल अक्सर सामने आती रहती हैं. 

Check Also

बाढ़ पीडितों की मदद के लिए आगे आए नंदमुरी बालकृष्ण, दान में दिए 50 लाख रुपये

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। भीषण बाढ़ के कारण …