शिल्पा शेट्टी का जन्म 8 जून 1975 को कर्नाटक के रहने वाले एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था. शिल्पा बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं और 10वीं पास करने के बाद ही उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था.

शिल्पा शेट्टी ने लिम्का के एड फिल्म से करियर की शुरुआत की थी और 1993 में शाहरुख खान, काजोल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाजीगर’ से उन्हें बड़ा ब्रेक मिला. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने अपने अभिनय से फैंस पर गहरा प्रभाव छोड़ा था.

साल 1994 में आई फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ में शिल्पा शेट्टी डबल रोल में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी और ऑडियंस उन्हें बतौर लीड एक्ट्रेस देखने लगी थी.

साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘धड़कन’ बॉलीवुड की बेहतरीन रोमांटिक फिल्मों में शामिल है. इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी ने अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ लीड रोल अदा किया था. ये फिल्म एक्ट्रेस के करियर में मील का पत्थर साबित हुई थी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *