भिनेता शाहिद कपूर और करीना कपूर एक वक्त रिलेशनशिप में थे।  दोनों ने करीब पांच वर्ष तक एक-दूसरे को डेट किया। हालांकि, इसके बाद दोनों की राहें अलग हो गईं।

करीना और शाहिद बेशक एक-दूसरे के टच में नहीं रहे, मगर दोनों एक-दूसरे का सम्मान खूब करते हैं। शाहिद कपूर करीना की तारीफ करते नजर आए। शाहिद कपूर ने करीना कपूर की दिल खोलकर तारीफ की।

शाहिद से करीना की एक ऐसी खास खूबी के बारे में पूछा गया, जिसे वह आत्मसात करना चाहेंगे? इस पर एक्टर ने जवाब दिया, ‘करीना में अपनी पहली फिल्म से ही सुपरस्टार की खूबी थी।’ शाहिद को करीना की ये खूबी काफी खास लगती है।

इसके बाद शाहिद से पूछा गया कि अगर वह करीना के पति सैफ अली खान से मिलते हैं तो क्या करेंगे? इस पर शाहिद ने कहा कि संभवतः वह उन्हें हैलो कहेंगे। इस दौरान शाहिद कपूर ने यह खुलासा भी किया कि वर्ष 2017 में फिल्म ‘रंगून’ की शूटिंग के दौरान वह और सैफ एक ही जिम में जाया करते थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *