मशहूर भारतीय क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ ने शनिवार (3 जून) को शादी कर ली। चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए इस वर्ष IPL में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ऋतुराज ने उत्कर्षा गायकवाड़ के साथ सात फेरे लिए।

उत्कर्षा महाराष्ट्र की क्रिकेटर हैं। वह अपने प्रदेश के लिए खेल चुकी हैं। ऋतुराज ने सोशल मीडिया पर शादी की फोटोज को शेयर किया।ऋतुराज की पत्नी उत्कर्षा दाएं हाथ से गेंदबाजी एवं बल्लेबाजी करती हैं।

उन्होंने अपना अंतिम मैच नवंबर 2021 में सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ खेला था। 24 वर्षीय उत्कर्षा का जन्म 13 अक्टूबर 1998 को हुआ था। वह फिलहाल पुणे के इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन एंड फिटनेस साइंसेस में पढ़ाई कर रही हैं। ऋतुराज ने शादी के लिए भारतीय टीम से छुट्टी ली थी।

ऋतुराज और उत्कर्षा IPL फाइनल के बाद साथ दिखाई दिए थे। उत्कर्षा ने चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पैर भी छुए थे। ऋतुराज और उत्कर्षा ने महाबालेश्वर में शादी की। IPL 2023 में ऋतुराज गायकवाड़ बेहतरीन लय में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *