एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों हालिया रिलीज हुई फिल्म फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। फिल्म में एक्ट्रेस के किरदार को खूब पसंद किया जा रहा है।

मूवी को मिल रहे दर्शकों के पॉजिटिव रिएक्शन से सारा बेहद खुश हैं। इसी बीच ‘जरा हटके जरा बचके’ की एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वे बेहद हैप्पी नजर आईं। एयरोपोर्ट से सारा की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

लुक की बात करें तो सारा अली खान येलो कलर के प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट में नजर आईं। इसके साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग कलर की पंजाबी जुती पेयर की।

नो मेकअप लुक और खुले बालों से लुक कंप्लीट करती एक्ट्रेस का इस दौरान अंदाज देखते ही बन रहा था। सारा का सादगी भरा ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *