फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की है। फिल्म दुनिया भर में प्यार बटोर रही है, वहीं भारत में 25 दिनों के बाद भी थियेटर्स में मजबूती से टिकी हुई है।

ये फिल्म फिलहाल अपने तीसरे हफ्ते में है और मेकर्स ने अभी तक इसके ओटीटी रिलीज को लेकर किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म को फाइनल नही किया है। हाल ही में फिल्म के ओटीटी प्रीमियर को लेकर काफी अफवाहें थीं, जिसे अब प्रोड्यूसर विपुल शाह ने फर्जी बताया है।

फिल्मीबीट से बात करते हुए विपुल अमृतलाल शाह ने कहा, “नहीं, अभी ओटीटी रिलीज को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। फिलहाल हम यही चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग थियेटर में जाकर इस फिल्म को देंखे।

इसके अलावा ओटीटी रिलीज की अफवाहों पर बात करते हुए सनशाइन पिक्चर्स के एक स्पोक्सपर्सन का कहना है, “द केरल स्टोरी के मेकर्स ने अभी तक फिल्म रिलीज करने के लिए किसी ओटीटी पार्टनर का चुनाव नही किया है। ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *