म आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अस्पताल में भर्ती पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन से मुलाकात की और उन्हें बहादुर व्यक्ति तथा नायक बताया.

पिछले बृहस्पतिवार को चक्कर आने के कारण जेल में गिर जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्रजैन को पहले दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और बाद में सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें लोक नायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल भेज दिया गया था.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें ट्विटर पर साझा की. तस्वीर के साथ केजरीवाल ने लिखा, बहादुर व्यक्ति, नायक से मुलाकात.

जैन को उनकी पसंद के अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दी थी. अदालत ने जैन को अंतरिम जमानत अवधि के दौरान मीडिया से बात नहीं करने का भी निर्देश दिया है. जैन की अंतरिम जमानत अवधि 11 जुलाई को समाप्त होगी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *