एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से की थी।काफी संघर्षों का सामना कर चुकीं करिश्मा ने छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का सफर तय किया है।

टीवी से निकलकर बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा रही हैं। अब संघर्ष के दिनों को याद करते हुए करिश्मा ने बताया है कि कैसे उन्हें इंडस्ट्री में फिल्मों में भूमिका देने से मना कर दिया जाता था।

करिश्मा ने खुलासा किया कि जब भी वह फिल्मों के लिए ऑडिशन देने जाती थीं तो उन्हें बॉडी शेमिंग और रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। ऑडिशन के दौरान उन्होंने ‘तुम बहुत लंबे हो’ और ‘तुम्हारा चेहरा टीवी पर काम करने के बाद से बहुत ज्यादा एक्सपोज हो गया है’ जैसी बातें सुनी हैं।

करिश्मा ने कहा, “आपको भूमिका निभाने के लिए एक कलाकार की आवश्यकता है, यह नया चेहरा क्या है? बहुत से लोग झुंड मानसिकता के साथ जाना पसंद करते हैं, जैसे अगर वह एक टीवी कलाकार है तो उसे कास्ट न करें, चलो एक नया चेहरा लें’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *