मशहूर एक्टर आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी की है. कोलकाता में रुपाली बरुआ नाम की महिला से शादी रचाई. असम की रहने वाली रुपाली फैशन के बिज़नेस से जुड़ी हुई हैं. आशीष ने पहली शादी राजोशी बरुआ से की थी जो कि अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस शकुंतला बरुआ की बेटी थीं. हालांकि कई साल पहले दोनों का तलाक हो गया था.

आशीष ने दूसरी शादी बेहद सादे अंदाज़ में की है. परिवारवालों और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उन्होंने शादी की रजिस्ट्री कराई. शादी को लेकर उन्होंने कहा, “उम्र के इस पड़ाव पर रुपाली से शादी करना मेरे लिए अलग फीलिंग है.

रुपाली से मुलाकात को लेकर आशीष ने कहा कि ये बड़ी लंबी कहानी है. टोओआई की खबर के मुताबिक उन्होंने कहा कि मुलाकात कैसे हुई इसके बारे में वो फिर कभी बाद में बताएंगे. उन्होंने कहा, “हम कुछ वक्त पहले मिले और रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया. पर हम दोनों ही ये चाहते थे कि शादी में ज्यादा धूम धाम न हो, बस परिवार ही रहे.”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *