सुनील शेट्टी  को दर्शक उनकी अगली फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ में देखने के लिए बेताब हो रहे हैं, जिसे लेकर काफी वक्त से चर्चा हो रही है. उन्होंने बीते दिनों कई इंटरव्यू दिए और फिल्मी सितारों से जुड़े कई दिलचस्प किस्से सुनाए.

सुनील शेट्टी ने हमउम्र स्टार्स जैसे अक्षय कुमार, संजय दत्त, गोविंदा, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ को लेकर तमाम बातें कीं, लेकिन संजय दत्त से जुड़ी बातों ने लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा. 

सुनील शेट्टी ने संजय दत्त को लेकर कहा, ‘संजू मेरे दोस्त थे और हमेशा रहेंगे. वह अच्छा फ्रेंड है, पर बड़ा शरारती है. वे बुरी तरह आपको परेशान कर सकते हैं. अगर कभी उनके साथ रात को शूटिंग करनी पड़े, तो बैटमैन बन जाइए या फिर वहां से दूर कहीं चले जाओ. मुझे होटल से भागना सही विकल्प लगता था.’ सुनील शेट्टी की इन बातों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि संजय दत्त कितने शरारती हैं.

 उन्होंने हिंदी के अलावा दूसरी भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया. उनका ‘पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ नाम से एक प्रोडक्शन हाउस है, जिसके बैनर तले ‘भागम भाग’ जैसी फिल्में बनीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *