बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मल्टी टैलेंटेड एक्टर के प्रसिद्ध ज्योतिषी पिता पी खुराना ने  दुनिया को अलविदा कह दिया।

आयुष्मान और अपारशक्ति खुराना के पिता को दो दिन पहले पंजाब के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनके दिल की बीमारी का इलाज चल रहा था। साथ ही इंडस्ट्री के सितारे एक्टर के पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें सांत्वना देते नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने इस दुख भरी खबर को जानने के बाद ट्वीट कर लिखा है, ‘आयुष्मान खुराना को हुए नुकसान के लिए गहरी संवेदनाएं। माता-पिता, माता-पिता होते हैं और उनका नुकसान हमेशा गहरे स्तर पर महसूस किया जाता है।’

एक्टर सुनील शेट्टी ने एक्टर और उनके परिवार को हिम्मत देते हुए ट्वीट कर लिखा है, ‘श्वर आपको इस भारी नुकसान से उबरने की शक्ति दें। घर पर हम सभी की ओर से हार्दिक संवेदनाएं।’ एक्टर अजय देवगन ने लिखा है, ‘मेरे विचार और प्रार्थना आयुष्मान खुराना और परिवार के साथ। इस कठिन समय में शक्ति और सांत्वना की कामना। ओम शांति।’

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *