कर्नाटक विधानसभा चुनाव के आज नतीजे घोषित होंगे. एग्जिट पोल में यहां कांग्रेस की सरकार बनती दिखाई गई है. कई सर्वे में हंग असेंबली का अनुमान है, जिसमें किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलेगा.

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के नतीजे भी आज घोषित होने हैं. कर्नाटक में किसकी बनेगी सरकार, उत्तर प्रदेश कौन मारेगा बाजी… जानने के लिए टीवी9 के साथ जुड़े रहिए.

पड़ोसी देश पाकिस्तान के राजनीतिक हालात पर भी आज खासा नजर होगी. इमरान खान दो दिनों की हिरासत के बाद लाहोर के स्थित अपने जमन पार्क वाले घर पहुंच गए हैं. इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने उन्हें दो हफ्ते की मोहलत दी है. सोमवार तक वह किसी भी केस भी केस में गिरफ्तार नहीं किए जा सकते.

उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुर में फिलहाल शांति है. यहां यूएवी और सैन्य हेलिकॉप्टर से नजर रखी जा रही है. हालात काबू में है. सुरक्षा बल यहां अभी भी तैनात हैं. आज देश-दुनिया की तमाम ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए टीवी9 के साथ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *