पंजाब के लुधियाना में कुख्यात गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह उर्फ सुखा बरेवालिया की हत्या कर दी गई है. इस वारदात के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है.

गौरतलब है कि लुधियाना में हैबोवाल के जोगिंदर नगर में सोमवार को तीन हमलावरों ने गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह उर्फ सुखा बरेवालिया को निशाना बनाकर फायरिंग की. सुखप्रीत घायल होकर गिर पड़ा. वहीं, फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया.

स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलावर पहले से ही सुखप्रीत का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही वो इलाके में पहुंचा, तीनों ने उस पर फायरिंग कर दी और फरार हो गए.

आनन-फानन उसे दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस वारदात के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *