इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 43वां मुकाबला 1 मई को नवाबो के शहर लखनऊ के इकाना ग्राडेन में खेला गया था जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (LSG Vs RCB) की टीमें आमने-सामने थी.

1 मई को खेले उस रोमांचक मुकाबले में बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए थे. रोमांचक मुकाबले के दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच विवाद भी हो गया था और अब उस विवाद के वजह से गंभीर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है.

1 मई को खेले गए मुकाबले के बाद भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच विवाद हो गया था जिसके बाद से सोशल मीडिया पर इन दोनों के फैंस इन दिनों का विरोध कर रहे हैं

इस दौरान कोहली के फैंस उनके सामने कोहली-कोहली के नारे लगाकर चिढ़ा रहे थे ऐसे में गौतम गंभीर काफी ज्यादा गुस्से में नज़र आए थे और अब फिर से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गंभीर को कोहली के फैंस चिढ़ाते हुए नज़र आ रहे है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *