साउथ इंडस्ट्री में फैंस के बीच अभिनेता और अभिनेत्रियों को लेकर गजब की दीवानगी देखने को मिलती है। कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जब अभिनेत्रियों को उनके फैंस ने मंदिर तोहफे में दिए हैं।

 अभिनेत्री खुशबू, नमिता, हंसिका मोटवानी और नयनतारा सभी के नाम पर मंदिर है, जो तमिलनाडु में उनके प्रशंसकों ने बनाए हैं। अब इस कड़ी में सामंथा रुथ प्रभु का नाम भी जुड़ गया है।

वर्तमान में आंध्र प्रदेश में बापटला के पास अलापडू गांव में सामंथा के नाम पर एक मंदिर का निर्माण हो रहा है। मंदिर का निर्माण उनके प्रशंसक तेनाली संदीप कर रहे हैं। बताया गया कि प्रशंसक ने मंदिर का काम भी पूरा कर लिया है।

अभी तक वह प्रशंसक अपनी पसंदीदा अभिनेत्री सामंथा से मिल भी नहीं पाए हैं। फैन का कहना है कि वह केवल अभिनेत्री के काम और उनके प्रत्यूषा फाउंडेशन के माध्यम से अभिनेत्री के दान कार्य को देखकर उनके जबर्दस्त फैन बन गए। आने वाले दिनों में सामंथा या उनकी टीम इस मामले पर अपनी राय जरूर देंगी। मंदिर में सामंथा के सिर की एक विशाल मूर्ति होगी, जो केंद्र में स्थापित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *