इंसानों ने आने वाले समय में चांद पर आशियाना बसाने की तैयारी कर ली है। अमेरिका के बाद अब चीन भी चंद्रमा पर इमारतों के निर्माण के लिए काम कर रहा है। चीन चांद पर घर बनाने के लिए 3D प्रिंटिंग तकनीक का उपयोग करेगा।

3डी प्रिंटेड ईंटों से बनेंगे घरचाइना डेली की रिपोर्ट के अनुसार, चीन लंबे समय से चंद्रमा पर आवास बनाने की योजना को मजबूत कर रहा है।  चीन ने 2020 के चीनी चंद्रमा मिशन में चांग’ई 5 , जिसका नाम चंद्रमा की पौराणिक चीनी देवी के नाम पर रखा गया है, चांग’ई 8 मिशन, 2030 तक चंद्रमा पर आवास बनाने की योजना बनाई है।

2030 तक चंद्रमा पर आवास बनाने की योजनाचांग’ई 5 योजना ही पृथ्वी पर चीन के पहले चंद्र मिट्टी के नमूने वापस लेकर आई थी। वहीं चीन ने पहली बार 2013 में अपनी पहली चंद्र लैंडिंग की थी .

अब 2030 तक चंद्रमा पर एक अंतरिक्ष यात्री को उतारने की योजना बना रहा है। चीन चांग’ई 6, 7 और 8 मिशन लॉन्च करेगा, जिसमें बाद मानव निवास के लिए चंद्रमा पर रियूजेबल सामग्री की तलाश करने का काम सौंपा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *