अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेरे मित्र आजकल चीन गए हुए हैं। वह वहां शी जिनपिंन की चाटुकारिता में लगे हैं।

उन्होंने कहा कि मेरे पद छोड़ने के बाद से संयुक्त राज्य अमेरिका का दुनिया में प्रभाव खोता जा रहा है। एक तरह से अमेरिका का प्रभाव दुनिया से खत्म ही हो गया है। अमेरिका कुछ नहीं कह रहा है।

मैक्रों ने पिछले सप्ताह चीन की राजकीय यात्रा के बाद बवाल खड़ा कर दिया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यूरोपीय लोगों को खुद को अमेरिकी विदेश नीति की जंजीरों में नहीं बांधना चाहिए। मैक्रों ने कहा था कि ताइवान के भाग्य को लेकर यूरोपीय देशों को बीजिंग और वाशिंगटन के बीच तनावपूर्ण गतिरोध में नहीं फंसना चाहिए।

उन्होंने यूरोप को संकटों में फंसने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि यह हमारी लड़ाई नहीं है, हमें इससे बचना चाहिए।फ्रांस के राष्ट्रपति ने यह भी कहा था कि यूरोपीय लोग यह सोचते हैं कि वे बस अमेरिका के फॉलोवर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *