लौंग का इस्तेमाल अधिकतर भारतीय रसोई में मसाले के रूप में किया जाता है। हम सभी खाना या चाय बनाते समय लौंग का प्रयोग करते हैं।लौंग न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि शरीर को भी कई लाभ पहुंचाती है। जो शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। इसके अलावा, लौंग में एंटी-इंफ्लामेटरी, एनलजेसिक, एनेस्थेटिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।

इन सभी फायदों के लिए लौंग का सही तरीके से सेवन करना जरूरी होता है। हेल्थ एक्सपर्ट  रोजाना 2 लौंग चूसने से शरीर की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। इससे शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है.

लौंग में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। लौंग में मौजूद गुण शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने के लिए अच्छे माने जाते हैं। रोजाना 2 लौंग चूसने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और कई बीमारियों से बचाव होता है।

लौंग में यूजेनॉल पाया जाता है, जो दांत के दर्द को कम करने में मदद करता है। रोजाना सुबह खाली पेट लौंग चूसने से दांत में दर्द और कैविटी की समस्या से काफी आराम मिल सकता है। यह साइनस के दर्द से राहत में भी काफी मददगार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *