मिट्टी के घड़े का पानी न केवल प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है, बल्कि इससे भरे पानी को पीने के और भी कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। खासकर गर्मी का मौसम आते ही स्टील और तांबे के बर्तनों को हटा दिया जाता है और अधिकतर घरों में मिट्टी के बर्तनों में पानी रखा जाता है।

मिट्टी के घड़े या बर्तन में मिट्टी के विशेष गुण होते हैं, जो पानी से अशुद्धियों को दूर कर लाभकारी खनिज प्रदान करते हैं। मटके या कटोरी के पानी का पीएच बैलेंस सही रहता है। मिट्टी के क्षारीय तत्व और पानी के तत्व मिलकर एक उचित पीएच संतुलन बनाते हैं, जो शरीर को किसी भी तरह के नुकसान से बचाता है और संतुलन को बिगड़ने नहीं देता।

गर्भवती महिलाओं के लिए मिट्टी के बर्तन में रखा ठंडा पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, इसमें पाई जाने वाली मिट्टी की सुगंध अच्छी होती है। डॉक्टर भी गर्भवती महिलाओं को फ्रिज का ठंडा पानी पीने की सलाह नहीं देते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *