मशहूर सिंगर जस्टिन बीबर ने बीते दिन ऐसा बयान दे दिया जिससे सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। इस बयानबाजी में उनकी पत्नी हैली बीबर भी उनका साथ देती नजर आईं।  जस्टिन और हैली ने रमजान के महीने में रोजा रखने को बेवकूफी बता दिया।

 विनर गौहर खान उनकी क्लास लगाती देखी गईं। वहीं, अब इस लिस्ट में पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा ओमर का भी नाम जुड़ गया है, एक्ट्रेस ने जस्टिन और हैली को खूब खरी-खोटी सुनाई है।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा ओमर ने दोनों को आड़े हाथों लेते हुए नॉलेज बढ़ाने की हिदायत दे दी। एक्ट्रेस ने जस्टिन-हैली को सबक सिखाने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लिया, इस पर आयशा ने लिखा, ‘फिजिकल और मेंटल हेल्थ के अलावा टॉप साइंटिस्ट और डॉक्टर्स फास्ट रखने के फायदे गिनवा रहे हैं।

‘तांडव’ एक्ट्रेस गौहर खान ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नोट जारी कर जस्टिन-हैली को लताड़ लगाई थी। एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘जस्टिन और हैली रमजान में रोजा रखने का मजाक बना रहे हैं। इससे साबित होता है कि वे बेवकूफ हैं। काश उन्हें इससे मिल रहे फायदे के बारे में पता होता। उन्हें अपनी बात रखने की अक्ल होनी चाहिए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *